
Bihar Forest Department Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तथा फिजिकल टेस्ट जैसे दौड़ आदि से बचना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा हो सकता है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वन क्षेत्र अधिकारी (Range Officer of Forests) के पदों पर प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती निकाली गई है।
यह भर्ती बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 24 पद रिक्त हैं। इस लेख में हम इस वैकेंसी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां साझा कर रहे हैं – जैसे कि योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक मानक, आरक्षण और आवेदन की अंतिम तिथि आदि।
मुख्य विशेषताएं – Bihar Forest Department Vacancy 2025
भर्ती विभाग | बिहार सरकार का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग |
भर्ती संस्था | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) |
पद का नाम | वन क्षेत्र पदाधिकारी (Range Officer of Forest) |
कुल पदों की संख्या | 24 |
वेतनमान | वेतनमान स्तर-6 (₹35,400 से ₹1,12,400) |
आवेदन की प्रक्रिया | पूरी तरह ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 जून 2025 |
भर्ती प्रक्रिया की जानकारी : Bihar Forest Department Vacancy 2025
इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा (प्रारंभिक + मुख्य)
- शारीरिक मापदंड परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
ध्यान दें: यह भर्ती दौड़ जैसी फिजिकल टेस्ट पर आधारित नहीं है। केवल शारीरिक मापदंड की जांच होगी जैसे कि ऊंचाई, सीना, वजन इत्यादि। अतः इसे बिना दौड़ वाली सरकारी नौकरी कहा जा सकता है।
योग्यता और पात्रता मापदंड : Bihar Forest Department Vacancy 2025
- राष्ट्रीयता:
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। महिला, पुरुष एवं थर्ड जेंडर सभी वर्ग आवेदन कर सकते हैं। - शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो:
- वनस्पति विज्ञान
- प्राणी विज्ञान
- वानिकी विज्ञान
- पर्यावरण विज्ञान
- कृषि विज्ञान
- भूगोल
- गणित
- सांख्यिकी
- भू-विज्ञान
- पशुपालन या समकक्ष विज्ञान
- आयु सीमा (01 जनवरी 2025 के अनुसार):
सामान्य वर्ग के पुरुष | 21 से 37 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष | 21 से 40 वर्ष |
सभी वर्ग की महिलाएं | 21 से 40 वर्ष |
SC/ST वर्ग (महिला एवं पुरुष) | 21 से 42 वर्ष |
सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 57 वर्ष रखी गई है।
Bihar Forest Department Vacancy 2025 (Physical Standards)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: सामान्य/ओबीसी – 163 cm, ST – 152.5 cm
- सीना: बिना फुलाए – 79 cm, फुलाने पर – 84 cm (कम से कम 5 cm का विस्तार आवश्यक)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: सामान्य – 150 cm, ST – 145 cm
- सीने की माप आवश्यक नहीं है।
Bihar Forest Department Vacancy 2025 (Exam Pattern)
लिखित परीक्षा दो पेपरों में होगी:
- प्रथम पेपर (General Hindi):
- कुल प्रश्न: 50
- अंक: 100
- न्यूनतम योग्यता अंक: 30 अंक (अन्यथा अयोग्य माना जाएगा)
- द्वितीय पेपर (General Studies):
- कुल प्रश्न: 100
- अंक: 300
- विषय: सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भूगोल, गणित, नागरिक शास्त्र, मानसिक योग्यता आदि
लिखित परीक्षा के बाद शीर्ष रैंक वालों को शारीरिक मापदंड जांच और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आरक्षण व्यवस्था
- कुल रिक्तियों में से 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए सरकारी आरक्षण नियम लागू होंगे।
- दिव्यांगजनों, पूर्व सैनिकों और थर्ड जेंडर को भी यथोचित प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन शुल्क : Bihar Forest Department Vacancy 2025
सामान्य, ओबीसी, EWS, अन्य राज्यों के उम्मीदवार | ₹700 |
SC/ST/महिला उम्मीदवार (केवल बिहार निवासी) | ₹400 |
भुगतान मोड | नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (केवल ऑनलाइन) |
Bihar Forest Department Vacancy 2025 (Step-by-Step Apply Process)
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – https://bpssc.bihar.gov.in
- Forest Dept. Tab पर क्लिक करें और Advt. No. 02/2025 को चुनें
- नया पंजीकरण करें – मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें
- विवरण भरें – नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण विवरण आदि
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें – स्कैन की गई स्पष्ट कॉपी में
- शुल्क का भुगतान करें – ऑनलाइन मोड से
- फॉर्म सबमिट करें और Acknowledgement Slip डाउनलोड करें
Bihar Forest Department Vacancy 2025 (Important Dates)
आवेदन शुरू होने की तारीख | 1 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 जून 2025 |
लिखित परीक्षा | जल्द घोषित होगी आयोग की वेबसाइट पर |
महत्वपूर्ण निर्देश
- एक ही उम्मीदवार केवल एक आवेदन ही कर सकता है।
- आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, आयोग द्वारा उसे रद्द किया जा सकता है।
- आवेदक को फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
Bihar Forest Department Vacancy 2025 : Important Links
निष्कर्ष
दोस्तों, बिहार वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी पदों पर भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बिना दौड़ वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अच्छी सैलरी, सीमित पद और प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयन – यह नौकरी न केवल सुरक्षित है बल्कि मान-सम्मान से भी परिपूर्ण है।
तो देर किस बात की? आज ही आवेदन करें और अपने सरकारी करियर की शुरुआत करें।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: क्या इसमें दौड़ या अन्य फिजिकल टेस्ट देना होगा?
उत्तर: नहीं, इसमें सिर्फ शारीरिक मापदंड जांच होगा। कोई दौड़ या कठिन फिजिकल नहीं है।
प्रश्न 2: क्या थर्ड जेंडर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, थर्ड जेंडर वर्ग के लिए आवेदन की अनुमति है।
प्रश्न 3: आवेदन कहां से करें?
उत्तर: बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से।
प्रश्न 4: क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और सामान्य श्रेणी में गिना जाएगा।
प्रश्न 5: क्या यह नौकरी स्थायी है?
उत्तर: हां, यह बिहार सरकार की एक नियमित, स्थायी पद है।